रूस से व्यापार बंद करो या झेलो 100% टैरिफ! भारत-चीन-ब्राजील पर नाटो की आर्थिक घेराबंदी की चेतावनी
जब हथियारों से जंग न रुके, तो टैरिफ को बना दो मिसाइल। यही रणनीति अब अमेरिका और नाटो ने अपनाई है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जहां एक ओर वैश्विक व्यापार पर टैरिफ बम गिरा रहे हैं, वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध को थामने के लिए भी अब आर्थिक मोर्चे पर घेराबंदी शुरू हो गई है।