घर खरीदा सुकून के लिए, अब हक की लड़ाई लड़ रहे लोग… नोएडा Hyde Park में निवासियों का बड़ा प्रदर्शन
नोएडा सेक्टर-78 की हाइड पार्क सोसाइटी में खराब रखरखाव, आर्थिक पारदर्शिता की कमी और कथित अनियमितताओं को लेकर निवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। करोड़ों रुपये खर्च कर फ्लैट खरीदने वाले लोगों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी और जवाबदेही की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।