Stock Update: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 1,225 अंक उछला; निफ्टी 23,810 के पार
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार चौथे दिन तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 1,225.07 अंक उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 370.05 अंक बढ़कर 23,810.85 पर पहुंच गया। तेल की कीमतों में गिरावट, LTCG टैक्स में संभावित बदलाव की उम्मीद और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार को समर्थन मिला।