19 साल से वेतन नहीं बढ़ा, अब क्यों सड़कों पर उतरे हजारों ग्राम रोजगार सेवक, जानिए पूरी वजह
हमीरपुर में ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। रोजगार सेवकों ने नियमितीकरण, समान वेतन और अन्य सुविधाओं की मांग करते हुए 1 जुलाई से प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।