बांदा में जुए के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, पांच गिरफ्तार, नकदी बरामद
बांदा में शनिवार को जुए की बाजी लगाना पांच लोगों को भारी पड़ गया। रब्बानिया नगर के पास जुए में हार-जीत का खेल चल रहा था, तभी पुलिस ने छापा मारकर पांच लोगों को दबोच लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से जुआ खेलने वालों में खलबली मच गई है।