Maharajganj: धानी बाजार की बदहाल व्यवस्था पर उठी आवाज, DM को सौंपा ज्ञापन
महराजगंज के धानी विकासखंड अंतर्गत कानापार ग्राम सभा की समस्याओं को लेकर समाजसेवी हरि प्रताप पासवान गोलू ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है। गंदगी, पानी की कमी, जाम और सुविधाओं की कमी ने लोगों का जीवन प्रभावित कर दिया है।