
WhatsApp पर मंडराया AI का नया खतरा (Img- Pinterest)
New Delhi: अगर आप सोच रहे हैं कि WhatsApp पर आने वाले फर्जी और अनजान स्पैम मैसेज से आपको जल्द राहत मिलने वाली है, तो सावधान हो जाइए। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने एक चौंकाने वाली चेतावनी जारी की है।
अब आम हैकर्स ही नहीं, बल्कि इंसानों की तरह खुद फैसले लेने वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट्स भी WhatsApp पर स्पैम फैलाने का नया जरिया बन रहे हैं। यह तकनीक जितनी मददगार है, गलत हाथों में पड़कर उतनी ही खतरनाक साबित हो रही है।
अक्सर लोग AI एजेंट्स को साधारण चैटबॉट समझ लेते हैं, लेकिन दोनों में बड़ा फर्क है। चैटबॉट सिर्फ आपके पूछे गए सवालों के जवाब देते हैं, जबकि AI एजेंट्स को जब कोई काम सौंपा जाता है, तो वे बिना इंसानी मदद के खुद फैसले लेकर टिकट बुकिंग, शॉपिंग और मैसेज भेजने जैसे जटिल काम पूरा कर लेते हैं। ये तकनीक लगातार अपनी गलतियों से सीखती है और वर्कफ़्लो को पूरी तरह ऑटोमेट (स्वचालित) कर देती है।
WhatsApp से भर रही है फोन की मेमोरी? तुरंत ऑन करें ये हिडन फीचर, हमेशा खाली रहेगा आपका स्मार्टफोन
साइबर सिक्योरिटी फर्म 'जेनिटी' की एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि AI ब्राउजर एजेंट्स में मौजूद खामियों का फायदा उठाकर साइबर ठग WhatsApp पर स्पैम कैंपेन चला सकते हैं।
रिसर्च के मुताबिक, OpenAI के एटलस ब्राउजर जैसी तकनीकों को मैनिपुलेट कर यूजर के पूरे WhatsApp कांटेक्ट लिस्ट को एक साथ स्पैम मैसेज भेजे जा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि WhatsApp का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सुरक्षित है, असली समस्या AI ब्राउजर एजेंट्स की कमजोर सुरक्षा में है।
WhatsApp User ID: फर्जी पहचान, धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड; सरकार ने ह्वाट्सएप्प को क्यों दिखाई आंखें?
विशेषज्ञों के अनुसार, AI एजेंट्स ने ब्राउज़र के सुरक्षा चक्र को कमजोर कर दिया है। इनसे न केवल WhatsApp पर स्पैम भेजा जा सकता है, बल्कि आपके कंप्यूटर की निजी फाइलें, पासवर्ड मैनेजर और शॉपिंग अकाउंट्स भी हैकर्स के कब्जे में आ सकते हैं। ऐसे में एक्सपर्ट्स ने सलाह दी है कि किसी भी AI एजेंट या एक्सटेंशन को अपने फोन व कंप्यूटर का पूरा एक्सेस देते समय बेहद सावधानी बरतें।
Location : New Delhi
Published : 7 August 2026, 4:41 PM IST
Topics : tech news tech news hindi WhatsApp Spam