अब WhatsApp भी हुआ पेड? iPhone यूजर्स को मिल रहे हैं कस्टम थीम और प्रीमियम फीचर्स, जानिए कीमत और डिटेल

WhatsApp ने iPhone यूजर्स के लिए नया पेड सब्सक्रिप्शन WhatsApp Plus लॉन्च किया है। इसमें 18 कस्टम थीम्स, 14 ऐप आइकन, प्रीमियम स्टिकर, 10 रिंगटोन और एडवांस्ड चैट फीचर्स मिलते हैं। यह ऑप्शनल प्लान है और फ्री WhatsApp सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 May 2026, 10:44 AM IST

New Delhi: WhatsApp ने कुछ iPhone यूजर्स के लिए अपना नया पेड सब्सक्रिप्शन WhatsApp Plus रोलआउट करना शुरू कर दिया है। लंबे समय से जिस फीचर को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, अब वह सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। यह सब्सक्रिप्शन खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो अपने ऐप के लुक और फील को ज्यादा कस्टमाइज करना चाहते हैं।

फिलहाल इसे सिर्फ चुनिंदा iPhone यूजर्स के लिए ही रिलीज किया गया है, जबकि आने वाले समय में इसे Android और अन्य iOS यूजर्स के लिए भी जारी किए जाने की उम्मीद है।

WhatsApp Plus में क्या-क्या मिल रहा है?

WhatsApp Plus में यूजर्स को ऐप की अपीयरेंस और कस्टमाइजेशन से जुड़े कई नए विकल्प दिए गए हैं। इसमें सबसे बड़ा बदलाव ऐप के लुक और थीम्स को लेकर किया गया है।

यूजर्स को इसमें कुल 18 कस्टम थीम्स मिल रही हैं, जिनकी मदद से WhatsApp का डिफॉल्ट ग्रीन इंटरफेस बदला जा सकता है। इसके अलावा होम स्क्रीन के लिए 14 अलग-अलग ऐप आइकन का विकल्प भी दिया गया है, जिससे यूजर अपने ऐप का आइकन अपनी पसंद के अनुसार बदल सकते हैं।

WhatsApp ला रहा स्मार्ट DP फीचर, अब ब्लैंक प्रोफाइल से नहीं होगी कन्फ्यूजन; जानें क्या होने वाला है नया?

सब्सक्रिप्शन में प्रीमियम स्टिकर पैक्स भी शामिल हैं, जिनमें एनिमेटेड इफेक्ट्स दिए गए हैं। साथ ही कॉलिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए 10 एक्सक्लूसिव रिंगटोन भी उपलब्ध कराई गई हैं।

इसके अलावा कुछ अतिरिक्त फीचर्स जैसे 20 चैट्स को पिन करने की सुविधा, एडवांस्ड चैट लिस्ट कंट्रोल और नई नोटिफिकेशन सेटिंग्स भी शामिल हैं। कुल मिलाकर यह अपडेट मैसेजिंग अनुभव से ज्यादा ऐप की पर्सनलाइजेशन पर फोकस करता है।

WhatsApp Plus की कीमत कितनी है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp Plus की मंथली कीमत यूरोप में 2.49 यूरो रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 280 रुपये के आसपास होती है। हालांकि, यह कीमत अलग-अलग देशों में बदल भी सकती है। अभी कंपनी ने इसे सीमित यूजर्स के लिए ही लॉन्च किया है, इसलिए सभी क्षेत्रों की कीमत और उपलब्धता की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

विदेशी नंबर से आया WhatsApp कॉल… और खाली हो गया अकाउंट! अमेठी में चौंकाने वाला साइबर फ्रॉड

क्या WhatsApp चलाने के लिए अब पैसे देने होंगे?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अब WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए भुगतान करना होगा। इसका जवाब नहीं है। WhatsApp Plus पूरी तरह से एक ऑप्शनल सब्सक्रिप्शन है।

इसका मतलब यह है कि यूजर्स अगर चाहें तो इसे खरीद सकते हैं, लेकिन इसे लेना जरूरी नहीं है। सामान्य WhatsApp सेवाएं जैसे मैसेजिंग, कॉलिंग और फाइल शेयरिंग पहले की तरह पूरी तरह मुफ्त रहेंगी। यानी बेसिक उपयोग के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Location :  New Delhi

Published :  12 May 2026, 10:44 AM IST