क्या Tecno Spark 50 Pro फोन मार्केट में नया गेम चेंजर साबित होगा? जानिये मिड-रेंज स्मार्टफोन की खासियत

Tecno ने अपना नया Spark 50 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसमें 50MP कैमरा, Helio G100 Ultimate चिपसेट और 6000mAh तक की बैटरी मिलती है। फोन में फास्ट चार्जिंग, AI फीचर्स और मजबूत डिजाइन दिया गया है जो इसे खास बनाता है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 June 2026, 2:37 PM IST

New Delhi: टेक्नो ने अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark 50 Pro पेश कर दिया है। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में कई एडवांस फीचर्स के साथ उतारा गया है। इसमें MediaTek Helio G100 Ultimate प्रोसेसर, 50MP Sony कैमरा, बड़ी बैटरी और AI आधारित फीचर्स शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस परफॉर्मेंस और बैटरी दोनों मामलों में मजबूत अनुभव देगा।

डिजाइन और डिस्प्ले

Tecno Spark 50 Pro में 6.78-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देने का दावा करती है। फोन को कई कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, जिनमें इंक ब्लैक, टाइटेनियम ग्रे, मिडनाइट ब्लू, डायनमिक ऑरेंज और क्लाउड व्हाइट शामिल हैं।

Smartphone News: सेल्स मामले में Redmi के इस स्मार्टफोन ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें कितनी हुई ब्रिकी

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G100 Ultimate चिपसेट दिया गया है। कंपनी के अनुसार इस प्रोसेसर ने AnTuTu बेंचमार्क में लगभग 550,000 का स्कोर हासिल किया है। यह फोन Android 16 पर आधारित HiOS 16 पर चलता है। हालांकि, इसमें रैम की जानकारी अभी साझा नहीं की गई है।

कैमरा सेटअप

कैमरा सेक्शन में Tecno Spark 50 Pro को 50-मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर के साथ पेश किया गया है। इस सेंसर का साइज 1/1.953-इंच बताया गया है। इसके साथ 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपयोगी होगा।

AI फीचर्स और सॉफ्टवेयर

फोन में कई AI फीचर्स शामिल किए गए हैं, जिनमें Ella AI Agent, AI Health Assistant, AI Writing, AI Noise Cancellation, AI Eraser 2.0 और AI Extender जैसे टूल्स मिलते हैं। ये फीचर्स फोन के उपयोग को और स्मार्ट बनाने का काम करेंगे।

Smartphone OR Bluetooth: हैकर्स कर सकते हैं आपका स्मार्टफोन हैक, ब्लूटूथ के जरिए करते हैं हैकिंग

बैटरी और चार्जिंग

Tecno Spark 50 Pro में 5600mAh (या 6000mAh) की डुअल सेल बैटरी दी गई है। यह 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिर्फ 30 मिनट में 63% तक चार्ज हो सकता है। इसमें Hyper, Smart और Low-Temperature चार्जिंग मोड के साथ बायपास चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

कनेक्टिविटी और ड्यूरेबिलिटी

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4.5G सपोर्ट, 4G कैरियर एग्रीगेशन और ऑफ-ग्रिड कम्युनिकेशन के लिए FreeLink 2.0 दिया गया है। यह फोन IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।

Location :  New Delhi

Published :  16 June 2026, 2:37 PM IST