20 हजार से कम में तहलका मचाने आ रहा Poco का नया 5G फोन, 6000mAh बैटरी और बड़ी स्क्रीन उड़ाएगी होश

Poco भारत में जल्द लॉन्च करने वाला है अपना Poco M8x 5G स्मार्टफोन। ₹20,000 से कम कीमत में 6000mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6.9-इंच की 120Hz डिस्प्ले जैसे दमदार फीचर्स मिलने की उम्मीद है। Flipkart पर होगी बिक्री।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 17 August 2026, 1:44 PM IST
google-preferred

New Delhi: स्मार्टफोन ब्रांड Poco भारतीय बाजार में अपना एक और नया 5G दांव खेलने की तैयारी में है। Poco M8 और Poco M8 Power की सफलता के बाद, कंपनी अपनी M8-सीरीज का विस्तार करते हुए Poco M8x 5G को जल्द लॉन्च करने वाली है।

ऑफिशियल अनाउंसमेंट से पहले ही मशहूर टिपस्टर योगेश बरार के जरिए इस नए हैंडसेट के लगभग सभी प्रमुख फीचर्स और संभावित कीमत का खुलासा हो गया है, जिससे टेक लवर्स के बीच हलचल बढ़ गई है।

दमदार बैटरी और बड़ी स्क्रीन का जबरदस्त कॉम्बो

लीक जानकारी के मुताबिक, Poco M8x 5G उन यूज़र्स को सीधे टारगेट करेगा जो बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। इस फोन में 6.9-इंच की बड़ी HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी।

40 हजार से कम में POCO को टक्कर देगा Redmi Turbo 5, 100W चार्जिंग के साथ मिलेगी 7540mAh की महाबली बैटरी; कल होगा लॉन्च

फोन को पूरे दिन नॉन-स्टॉप चलाने के लिए इसमें 6,000mAh की विशाल बैटरी दी जाएगी, जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

MediaTek प्रोसेसर और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर का तड़का

परफॉर्मेंस की बात करें तो डिवाइस में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलने की संभावना है। फोन में 4GB RAM के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकेगा।

सबसे खास बात यह है कि यह नया मॉडल आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16 पर आधारित कंपनी के लेटेस्ट HyperOS 3 पर रन करेगा, जो यूज़र्स को एकदम स्मूथ और नया एक्सपीरियंस देगा।

Tech News: अब मोबाइल से चार्ज होगा लैपटॉप; भारत में लॉन्च हुआ POCO F7 स्मार्टफोन, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

प्रीमियम डिजाइन और किफायती कीमत

कंपनी की माइक्रोसाइट टीज़र के अनुसार, यह फोन ग्रीन कलर फिनिश, टेक्सचर्ड फ्लैट रियर पैनल और गोल्डन डिटेलिंग वाले स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल के साथ प्रीमियम लुक में दिखेगा। कीमत की बात करें तो यह फोन ₹20,000 से कम के बजट में पेश हो सकता है। यह नया 5G फोन एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Location :  New Delhi

Published :  17 August 2026, 1:44 PM IST

Advertisement