हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (सोर्स- Pinterest)
New Delhi: वनप्लस ने भारतीय बाजार में अपने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स OnePlus Nord Buds 4 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन्हें किफायती कीमत के साथ पेश किया है। नए ईयरबड्स को पहले से लॉन्च की गई Buds 4 सीरीज का हिस्सा बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस 52dB तक एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) सपोर्ट करता है और लंबी बैटरी लाइफ के साथ बेहतर ऑडियो अनुभव प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें बड़ा टाइटेनियम-कोटेड डायनमिक ड्राइवर और Bluetooth 6.1 कनेक्टिविटी जैसी आधुनिक सुविधाएं भी दी गई हैं।
OnePlus Nord Buds 4 को भारत में 3,299 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक इन्हें 3,099 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इन ईयरबड्स को Stellar Black और Astral Teal रंग विकल्पों में पेश किया है।
बिक्री की बात करें तो OnePlus Nord Buds 4 को 29 जून से खरीदा जा सकेगा। यह ईयरबड्स OnePlus India की वेबसाइट, OnePlus Store App, OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर, Amazon, Flipkart, Blinkit, Myntra और अन्य पार्टनर स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगा।
ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए OnePlus Nord Buds 4 में 12mm टाइटेनियम-कोटेड डायनमिक ड्राइवर दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह ईयरबड्स 52dB तक एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन सपोर्ट करता है, जिससे आसपास के शोर को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
वनप्लस का दावा है कि यह नई तकनीक पिछली पीढ़ी के मुकाबले 200 प्रतिशत बेहतर नॉइस रिडक्शन प्रदान करती है। कॉलिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए ईयरबड्स में 6 माइक्रोफोन का सेटअप दिया गया है, जो एआई आधारित क्लियर कॉल टेक्नोलॉजी के साथ काम करता है।
OnePlus Nord Buds 4 में कई एडवांस ऑडियो फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसमें 3D Spatial Audio, Game Spatial Audio, Customizable EQ और Master Tuning जैसे मोड दिए गए हैं, जो उपयोगकर्ताओं को अपनी पसंद के अनुसार ऑडियो अनुभव को कस्टमाइज करने की सुविधा देते हैं।
गेमिंग के शौकीनों के लिए कंपनी ने इसमें 47ms लो-लेटेंसी गेमिंग मोड भी दिया है। यह फीचर गेम खेलते समय ऑडियो और वीडियो के बीच होने वाली देरी को कम करने में मदद करता है।
कनेक्टिविटी के मामले में भी OnePlus Nord Buds 4 को कई उपयोगी फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें Bluetooth 6.1, Google Fast Pair, Microsoft Swift Pair और Smart Bluetooth Routing जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
इसके अलावा यह ईयरबड्स डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है, जिससे उपयोगकर्ता एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट होकर आसानी से उनके बीच स्विच कर सकते हैं।
Tech News: OnePlus 15R भारत में आज होगा लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ
बैटरी बैकअप को लेकर कंपनी ने बड़े दावे किए हैं। OnePlus के अनुसार Nord Buds 4 एक बार चार्ज करने पर 13 घंटे तक का प्लेबैक टाइम प्रदान करता है। वहीं चार्जिंग केस के साथ इसकी कुल बैटरी लाइफ 54 घंटे तक पहुंच जाती है।
अगर ANC फीचर चालू रखा जाए तो ईयरबड्स 6.5 घंटे तक और चार्जिंग केस के साथ कुल 27 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के जरिए केवल 10 मिनट की चार्जिंग में 11 घंटे तक का प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है।
OnePlus Nord Buds 4 को IP55 रेटिंग के साथ पेश किया गया है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करता है। प्रत्येक ईयरबड का वजन 4.3 ग्राम है, जबकि चार्जिंग केस के साथ इसका कुल वजन 42.5 ग्राम है।
इसके अलावा नए ईयरबड्स में AI Translate, AI Assistant Support और TUV Rheinland-सर्टिफाइड बैटरी हेल्थ टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी का मानना है कि ये सुविधाएं उपयोगकर्ताओं को बेहतर और स्मार्ट ऑडियो अनुभव प्रदान करेंगी।
Location : New Delhi
Published : 25 June 2026, 3:20 PM IST