आईफोन प्रेमियों के लिए बड़ी खबर: इस तारीख से हाथ में होगा iPhone 18 Pro Max! जानें लीक हुई प्री-ऑर्डर डेट

iPhone 18 Pro सीरीज़ और पहले फोल्डेबल आईफोन की लॉन्च टाइमलाइन लीक! 9 सितंबर के मेगा इवेंट, 12 सितंबर के प्री-ऑर्डर और 18 सितंबर की पहली सेल की पूरी जानकारी जानिए इस रिपोर्ट में।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 2 September 2026, 11:21 AM IST
google-preferred

New Delhi: टेक दिग्गज एप्पल अपने अगले प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के साथ बाजार में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। मीडिया लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी आगामी 9 सितंबर को एक बड़े ग्लोबल इवेंट का आयोजन कर सकती है, जिसमें बहुप्रतीक्षित iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और पहला फोल्डेबल आईफोन पेश किया जाएगा।

12 सितंबर से शुरू हो सकते हैं प्री-ऑर्डर

फोर्ब्स (Forbes) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार एप्पल के पारंपरिक शेड्यूल में बदलाव देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि iPhone 18 Pro सीरीज़ के लिए प्री-ऑर्डर 12 सितंबर को आधी रात (पैसिफिक टाइम) से शुरू हो सकते हैं। आमतौर पर एप्पल इवेंट के तुरंत बाद आने वाले शुक्रवार से बुकिंग शुरू करता है, लेकिन इस बार टाइमलाइन में थोड़ा नया मोड़ देखने को मिल सकता है।

एप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन भी होगा लॉन्च

इस मेगा इवेंट की सबसे खास बात यह हो सकती है कि एप्पल पहली बार अपना फोल्डेबल आईफोन (Foldable iPhone) पेश कर सकता है। इसके साथ ही नई एप्पल वॉच सीरीज़ के मॉडल भी मंच पर उतारे जाएंगे। हालांकि, फोल्डेबल आईफोन की उपलब्धता और प्री-ऑर्डर की तारीखें प्रो मॉडल्स से अलग हो सकती हैं।

क्या आपका बजट बिगाड़ने आ रहा है iPhone 18 Pro? इन 5 बड़े बदलावों के बाद इतनी बढ़ सकती है कीमत

18 सितंबर से होगी पहली सेल, 15 सितंबर को आएंगे रिव्यूज़

रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्राहकों को iPhone 18 Pro और Pro Max खरीदने के लिए ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि इसकी पहली आधिकारिक सेल 18 सितंबर से रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर शुरू हो सकती है। वहीं, टेक एक्सपर्ट्स और रिव्यूअर्स के पहले आधिकारिक रिव्यूज़ 15 या 16 सितंबर तक सामने आ जाएंगे। हालांकि, अंतिम और पक्की टाइमलाइन के लिए एप्पल की आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार किया जा रहा है।

Location :  New Delhi

Published :  2 September 2026, 11:21 AM IST

Advertisement