क्या आपका बजट बिगाड़ने आ रहा है iPhone 18 Pro? इन 5 बड़े बदलावों के बाद इतनी बढ़ सकती है कीमत

एप्पल सितंबर में अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च कर सकता है, जिसमें 2nm A20 Pro चिप, छोटा Dynamic Island और वेरिएबल अपर्चर कैमरा जैसे 5 बड़े अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। इन शानदार फीचर्स के साथ फोन की कीमत में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 17 August 2026, 3:44 PM IST

New Delhi: एप्पल के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टेक जगत की दिग्गज कंपनी एप्पल अपनी अगली जनरेशन यानी iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च करने की तैयारियों में जुट गई है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन हर साल की तरह इस बार भी सितंबर के महीने में इस धांसू सीरीज के बाजार में उतरने की प्रबल संभावना है। लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार के मॉडल्स में कई क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो यूजर्स के अनुभव को पूरी तरह बदल देंगे।

2nm टेक्नोलॉजी वाला दमदार A20 Pro चिपसेट

नए iPhone 18 Pro में होने वाला सबसे बड़ा और अहम बदलाव इसके प्रोसेसर में देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार कंपनी फोन में बिल्कुल नया A20 Pro चिपसेट देने जा रही है। इसे दुनिया की सबसे आधुनिक TSMC की 2nm (नैनोमीटर) प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जाएगा। इस अपग्रेड के बाद न केवल फोन की स्पीड कई गुना बढ़ जाएगी, बल्कि यह पहले के मुकाबले काफी कम बैटरी खर्च करेगा, जिससे बैटरी बैकअप और भी बेहतरीन हो जाएगा।

Tech News: टेलीफोटो कैमरा से लेकर शानदार डिस्प्ले तक, Xiaomi 18 में जानें क्या होगा खास?

और छोटा होगा Dynamic Island और डिस्प्ले में कमाल

डिजाइन के मोर्चे पर भी एप्पल अपने फैंस को चौंकाने की तैयारी में है। खबरों की मानें तो iPhone 18 Pro में Dynamic Island का साइज पहले के मुकाबले काफी छोटा कर दिया गया है। इसके आकार में करीब 35 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है, जिससे स्क्रीन पर और ज्यादा विजिबल एरिया मिलेगा। हालांकि, यह पूरी तरह खत्म नहीं होगा। डिस्प्ले साइज की बात करें तो iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच की स्क्रीन बरकरार रह सकती है, जो ज्यादा ब्राइट और पावर-एफिशिएंट LTPO+ पैनल के साथ आएगी।

वेरिएबल अपर्चर कैमरा और बेहतर C2 मॉडेम

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह फोन किसी तोहफे से कम नहीं होगा। iPhone 18 Pro मॉडल में 48 मेगापिक्सल के मुख्य कैमरे के साथ वेरिएबल अपर्चर (Variable Aperture) सिस्टम दिए जाने की उम्मीद है। इसकी मदद से लेंस में आने वाली रोशनी को आसानी से कंट्रोल किया जा सकेगा, जिससे हर तरह की लाइटिंग कंडीशन में शानदार तस्वीरें और बेहतरीन डेप्थ ऑफ फील्ड मिलेगी। इसके अलावा, कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाने के लिए इसमें एप्पल का नया C2 मॉडेम और अपग्रेडेड सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिल सकती है।

Tech News: YouTube पर मोनेटाइजेशन क्यों हो सकती है बंद, जानें वह गलतियां जो क्रिएटर्स को पड़ सकती हैं महंगी

कीमत में बढ़ोतरी के संकेत, जानिए कितनी होगी जेब ढीली

इन तमाम एडवांस फीचर्स और हार्डवेयर अपग्रेड्स की वजह से इस बार फोन की कीमत में बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत लगभग ₹1,39,900 हो सकती है, जो पिछले मॉडल यानी iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत (लगभग ₹1,34,900) से करीब ₹5,000 ज्यादा है। वहीं, कुछ अन्य रिपोर्ट्स में कीमत ₹10,000 से ₹20,000 तक बढ़ने की बात भी कह रही हैं। इसके 256GB वेरिएंट और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत और भी अधिक होने की उम्मीद है।

Location :  New Delhi

Published :  17 August 2026, 3:44 PM IST