गूगल पिक्सल 10 (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: मोबाइल फोन की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच Google Pixel 10 पर शानदार डिस्काउंट डील आ गई है। अगर आप प्रीमियम फोन लेने की सोच रहे थे, तो यह मौका आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस डील में गूगल पिक्सल 10 को 15,000 रुपये से अधिक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। आइए इस फोन की स्पेसिफिकेशंस और अमेजन डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Google Pixel 10 को पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। यह फोन 6.3 इंच की OLED स्क्रीन के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन को सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से लैस किया गया है।
इसमें Google Tensor G5 चिपसेट लगा हुआ है और यह Android 16 पर ऑपरेट करता है। गूगल की ओर से यह फोन अगले सात साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट सपोर्ट करेगा।
Tech News: टेलीफोटो कैमरा से लेकर शानदार डिस्प्ले तक, Xiaomi 18 में जानें क्या होगा खास?
फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए Pixel 10 में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें 48MP का प्राइमरी लेंस, 13MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 10.8MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी के मामले में यह फोन 4970mAh के बैटरी पैक से लैस है, जो लंबे समय तक डिवाइस को पावर देता है।
भारत में Google Pixel 10 को 79,999 रुपये की लॉन्च कीमत के साथ बाजार में उतारा गया था। लेकिन अब अमेजन पर इस फोन को 15,000 रुपये से अधिक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।
अमेजन पर Pixel 10 के Obsidian कलर और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 64,950 रुपये है। इसके साथ ही 1,948 रुपये का कैशबैक ऑफर भी उपलब्ध है। यदि इस ऑफर को मिलाकर खरीदा जाए, तो फोन की कीमत लगभग 63,000 रुपये रह जाती है। इसका मतलब है कि इस डील से आप लगभग 17,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
यह डील उन लोगों के लिए बहुत लाभदायक है, जो प्रीमियम एंड्रॉयड अनुभव चाहते हैं, साथ ही अपनी जेब पर अतिरिक्त बोझ नहीं डालना चाहते।
Tech News: सितंबर 2026 में आ सकता है Apple का अल्ट्रा-स्लिम iPhone, मिलेंगे दमदार अपग्रेड्स
Google Pixel 10 की तरह Nothing Phone (3) पर भी आकर्षक डिस्काउंट ऑफर चल रहा है। Nothing Phone (3) को 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब अमेजन पर यह फोन केवल 42,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
इसके अलावा, अमेजन इस पर 1,200 रुपये से अधिक का कैशबैक और 2,149 रुपये का बैंक ऑफर भी दे रही है। सभी ऑफर्स को मिलाकर Nothing Phone (3) को 40,000 रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है।
Location : New Delhi
Published : 11 June 2026, 4:01 PM IST