फोल्डेबल या मीडियम? जानें कौन-सा स्क्रीन साइज आपके लिए परफेक्ट है

फोन खरीदते समय स्क्रीन साइज पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। फोल्डेबल फोन से लेकर क्लासिक डिस्प्ले तक, जानें कौन-सी स्क्रीन आपको गेमिंग, वीडियो और मल्टीटास्किंग के लिए सबसे बढ़िया अनुभव देगी।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 4 November 2025, 12:08 PM IST

New Delhi: फोन की स्क्रीन आज के दौर में सिर्फ डिस्प्ले का हिस्सा नहीं रह गई है, बल्कि यह फोन की परफॉर्मेंस और यूजर एक्सपीरियंस का भी अहम घटक बन गई है। इसलिए नया स्मार्टफोन खरीदते समय स्क्रीन साइज पर विशेष ध्यान देना बेहद जरूरी है। अक्सर लोग फोन का साइज चुनते समय केवल स्क्रीन साइज की संख्या देखते हैं, लेकिन यह समझना जरूरी है कि स्क्रीन साइज सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि फोन के उपयोग और सुविधा से सीधे जुड़ा होता है।

फोन स्क्रीन का साइज कैसे मापा जाता है?

मोबाइल कंपनियां जब भी अपने किसी नए स्मार्टफोन के बारे में जानकारी देती हैं, तो स्क्रीन साइज पर खासा जोर देती हैं। आमतौर पर यह साइज 6.2 इंच से लेकर 6.9 इंच के बीच होता है। लेकिन कई लोग यह नहीं समझ पाते कि यह नंबर स्क्रीन की लंबाई या चौड़ाई नहीं बल्कि डायगनल लेंग्थ को दर्शाता है। डायगनल लेंग्थ का मतलब होता है स्क्रीन के एक कोने से दूसरे कोने तक की दूरी। इसमें फोन के कोनों के बेजल्स शामिल नहीं होते, सिर्फ फ्रंट पर चमकती डिस्प्ले शामिल होती है।

Tech News: Samsung Galaxy S25 Ultra बनाम iPhone 17 Pro Max, कौन है असली फ्लैगशिप किंग?

कॉमन स्क्रीन साइज और उनका उपयोग

फोन की स्क्रीन साइज अलग-अलग उपयोग के हिसाब से वर्गीकृत की जाती है।

1. स्मॉल (6.2 इंच तक)- ये फोन छोटे और पॉकेट फ्रेंडली होते हैं। एक हाथ से इन्हें आसानी से हैंडल किया जा सकता है, लेकिन वीडियो, गेमिंग या मल्टीटास्किंग में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
2. मीडियम (6.3-6.5 इंच)- इस साइज में पोर्टेबिलिटी और स्क्रीन स्पेस का संतुलन मिलता है। हालांकि, एक हाथ से कंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
3. लार्ज (6.6-6.8 इंच)- गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और इमर्सिव एक्सपीरियंस के लिए यह सही साइज है। लेकिन इनका हैंडलिंग और जेब में कैरी करना थोड़ा कठिन हो सकता है।
4. वेरी लार्ज (6.9 इंच से ऊपर)- मल्टीटास्किंग और एंटरटेनमेंट के लिए आदर्श। हालांकि, बड़े साइज के कारण हाथ और पॉकेट में इस्तेमाल चुनौतीपूर्ण होता है।

फोल्डेबल फोन की वजह से नई साइज कैटेगरी भी आई है। फ्लिप-फोन में अनफोल्ड होने पर 6.7-6.9 इंच तक की स्क्रीन और कवर पर लगभग 4 इंच की स्क्रीन मिलती है। वहीं फोल्डेबल फोन में मेन स्क्रीन 9-10 इंच और कवर स्क्रीन 6.4 इंच तक जाती है।

स्क्रीन साइज चुनते समय ध्यान देने वाली बातें

एक समान स्क्रीन साइज वाले फोन छोटे-बड़े कैसे लगते हैं?

कई बार एक ही स्क्रीन साइज वाला फोन अलग-अलग दिख सकता है। इसका कारण केवल स्क्रीन साइज नहीं, बल्कि आस्पेक्ट रेशो, बेजल्स की मोटाई और स्क्रीन की शेप भी होती है।

आस्पेक्ट रेशो- स्क्रीन की चौड़ाई और ऊंचाई का अनुपात। आजकल 19.5:9 या 20:9 रेशो ट्रेंड में है। यह स्क्रॉलिंग और मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है।
स्क्रीन टू बॉडी रेशो- यह बताता है कि फोन के फ्रंट में कितनी जगह डिस्प्ले ने ले ली है। ज्यादा रेशो मतलब पतले बेजल्स और इमर्सिव लुक।

कैसे चुनें स्क्रीन साइज अपनी जरूरत के हिसाब से?

फोन खरीदते समय अपनी प्राथमिकताएं तय करना जरूरी है। अगर सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और सामान्य उपयोग है तो 6.2-6.5 इंच का फोन सही रहेगा। एक हाथ से फोन कंट्रोल करना चाहते हैं तो फ्लिप या फोल्डेबल फोन विकल्प चुन सकते हैं।

Tech News: WhatsApp पर ChatGPT की सुविधा बंद, मेटा ने यूजर्स को किया अपडेट; जानें क्या है वजह?

ध्यान देने योग्य बातें

बड़ी स्क्रीन ज्यादा बैटरी खाती है, इसलिए लंबी बैटरी लाइफ चाहिए तो मीडियम साइज फोन चुनें। आउटडोर एक्टिविटी के लिए ब्राइट डिस्प्ले जरूरी है। फोन खरीदने से पहले स्टोर में डेमो यूनिट को हाथ में लेकर जांचें, ताकि सही अंदाजा लगे कि फोन हाथ में कितना फिट बैठता है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 4 November 2025, 12:08 PM IST