Apple ने पेश किया iOS 27, जानिये कौन-कौन से iPhone में मिलेगा ये नया अपडेट

Apple ने WWDC 26 में iOS 27 लॉन्च कर दिया है जो iPhone 11 से लेकर iPhone 16 तक मिलेगा। इसमें ऐप्स 30% और फोटो 70% तक तेज होंगे। Siri अब AI से और स्मार्ट हो गई है और Gemini मॉडल से भी जुड़ी है। कई फीचर्स सिर्फ नए iPhones तक सीमित रहेंगे। खबर में पढ़ें विस्तार से...

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 9 June 2026, 12:17 PM IST

New Delhi: Apple ने अपने एनुअल डेवलपर इवेंट WWDC 26 में नया iOS 27 पेश किया है। यह iPhone के लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट है, जिसे iPhone 11 और उसके बाद के डिवाइसेस के लिए जारी किया जाएगा। कंपनी ने इस अपडेट में परफॉर्मेंस, डिजाइन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कई बड़े बदलाव किए हैं।

WWDC 26 में लॉन्च हुआ iOS 27

Apple ने अपने वार्षिक डेवलपर इवेंट WWDC 26 में iOS 27 को पेश किया। यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम iPhone यूजर्स के लिए कई लेटेस्ट फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आया है। कंपनी का कहना है कि यह अपडेट डिवाइस की स्पीड और यूजर एक्सपीरियंस को पहले से बेहतर बनाएगा।

Tech News: WhatsApp का बड़ा फैसला, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए आया नया फीचर… जानिए फायदे और खतरे

परफॉर्मेंस में बड़ा सुधार

Apple ने iOS 27 में स्पीड और परफॉर्मेंस को खास तौर पर बेहतर किया है। कंपनी के अनुसार अब ऐप्स 30 प्रतिशत तेजी से ओपन होंगी, जबकि फोटो ऐप लाइब्रेरी 70 प्रतिशत तक फास्ट खुल सकेगी। इसके अलावा AirDrop से फाइल शेयरिंग 80 प्रतिशत तक तेज हो जाएगी।

Wi-Fi और सेल्युलर नेटवर्क के बीच स्विच करना भी पहले से आसान और तेज कर दिया गया है। परफॉर्मेंस सुधार के लिए CPU शेड्यूलिंग सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है।

नया डिजाइन और AI फीचर्स

iOS 27 में Apple ने Liquid Glass डिजाइन को और बेहतर किया है। इसके साथ ही Apple Intelligence का दायरा भी बढ़ाया गया है, जिससे Safari, Wallet, Photos जैसी ऐप्स में AI सपोर्ट मिलेगा।

यूजर्स अब AI की मदद से फोटो एडिटिंग कर सकते हैं, जैसे इमेज में ऑब्जेक्ट को रीफ्रेम करना। इसके अलावा कैमरा ऐप से विजुअल सर्च फीचर भी उपलब्ध होगा, जिसमें सिरी की मदद ली जा सकेगी।

Siri AI और नए स्मार्ट फीचर्स

इस अपडेट में Siri को और स्मार्ट बनाया गया है। कंपनी ने Siri को Apple के फाउंडेशन मॉडल और Google के Gemini AI मॉडल के कॉम्बिनेशन से तैयार किया है। साथ ही Siri के लिए एक अलग ऐप भी पेश किया गया है, जहां यूजर्स अपनी चैट हिस्ट्री देख सकेंगे।

इसके अलावा यूजर्स Siri की आवाज को कस्टमाइज भी कर पाएंगे। Phone और Mail ऐप्स में जरूरी जानकारी को आसानी से सर्च किया जा सकेगा, जबकि Safari में टैब्स को टॉपिक के आधार पर ग्रुप किया जाएगा।

Tech News: WhatsApp Web यूजर्स के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा ये नया फिचर

पैरेंटल कंट्रोल और सेफ्टी फीचर्स

Apple ने iOS 27 में नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स भी शामिल किए हैं। इनमें टाइम लिमिट और शेड्यूल सेट करने जैसे विकल्प दिए गए हैं। ये फीचर्स iOS 27 के साथ iPadOS 27 और macOS 27 में भी उपलब्ध होंगे।

किन iPhones को मिलेगा iOS 27 अपडेट?

कंपनी के अनुसार iOS 27 का सपोर्ट iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी iPhones के लिए मिलेगा। इसमें iPhone 11 से लेकर iPhone 16 सीरीज तक के डिवाइसेस शामिल हैं।

हालांकि Apple Intelligence के कुछ फीचर्स iPhone 15 Pro और उसके बाद के मॉडल्स में ही उपलब्ध होंगे। साथ ही ये नए AI फीचर्स फिलहाल EU और चीन में जारी नहीं किए जाएंगे।

रिलीज डेट और उपलब्धता

Apple ने बताया है कि iOS 27 अभी डेवलपर्स के लिए उपलब्ध है। इसे आम यूजर्स के लिए सितंबर में नई iPhone सीरीज के साथ रिलीज किया जा सकता है। इसके बाद धीरे-धीरे सभी समर्थित डिवाइसेस के लिए यह अपडेट रोलआउट किया जाएगा।

Location :  New Delhi

Published :  9 June 2026, 12:17 PM IST