सट्टा बाजार ने बदले बंगाल के समीकरण, क्या सच में ‘दीदी’ पर भारी पड़ेंगे ‘मोदी’, पढ़े खास रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले सट्टा बाजार ने सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है। राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार के ताजा आंकड़ों ने चुनावी समीकरण बदल दिए हैं। जहां पहले टीएमसी को बढ़त मिलती दिख रही थी, वहीं अब बीजेपी को बहुमत के करीब बताया जा रहा है। इस बदलाव ने बंगाल की राजनीति में suspense और बढ़ा दिया है।