हिंदी
मैनपुरी: अपराधों पर लगाम लगाने वाली यूपी सरकार की दावों की दबंग आये दिन धज्जियां उड़ा रहे हैं। ताजा मामला यूपी के मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नेकामऊ की है।
यहां मामूली कहासुनी को लेकर दबंगों ने ननिहाल आये युवक को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आनन-फानन में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए घायल को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
इस मामले में कल्लू सिंह का कहना है कि लड़की के भागने का मामला है। इसी की चर्चा चल रही थी। तो ध्रुव का नाम सामने आ गया है कि इसने कुछ कहा है। इसलिए गोली मारी गई है। कुल 10-12 लोग आये थे।
इस मामले में एसपी विनोद कुमार ने कहा कि लगभग साढ़े 8 बजे सूचना मिली थी कि लड़ाई झगड़ा हुआ है और फायरिंग भी हुई है। ध्रुव नाम के लड़के को पेट के नीचे गोली लगी है। जिला अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने दीपू, अजय पाल और प्रदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास एक तमंचा और चार कारतूस बरामद किये गये हैं। आरोपी बगल के हुसैनपुर गांव से आये थे। इनकी चार बाइकों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। इस मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। बताया जा रहा है किसी लड़की को लेकर ये पूरा विवाद हुआ है।
Published : 23 December 2024, 3:02 PM IST
Topics : Bewar police station crime news Dynamite News mainpuri Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akash UP News UP Police