Uttarakhand: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार, पुलिस ने इस तरह दबोचा

पौड़ी जिले के दुगड्डा क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Updated : 11 April 2023, 9:18 PM IST
google-preferred

कोटद्वार: पौड़ी जिले के दुगड्डा क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी गणेश कोहली ने बताया कि आरोपी जीवन उर्फ गुड्डू को सोमवार देर शाम डाडामंडी दुगड्डा के पास से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने आठ अप्रैल को पुलिस में दी तहरीर में जीवन पर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर जीवन के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 376 तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

कोहली ने बताया कि ‘सर्विलांस’ की मदद से पुलिस ने जीवन को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि बिहार के किशनगंज जिले स्थित ग्राम चुनीमाढ़ी का निवासी जीवन मजदूरी करने के लिए कोटद्वार के डाडामंड़ी क्षेत्र में आया था।

Published : 
  • 11 April 2023, 9:18 PM IST

Related News

No related posts found.