हिंदी
नई दिल्लीः आज हम आपको बताने जा रहे हैं साल 2019 की उन फिल्मों के बारे में जिसे देखने के लिए तो लोग बहुत ही खुश होकर गए थें, पर जब थिएटर से बाहर निकले तो अपना सिर पकड़े हुए थें।

1. कलंक
इस फिल्म की कास्ट के कारण हर किसी में इस फिल्म को देखने का काफी क्रेज था। इसमें काफी लंबे समय बाद माधुरी और संजय दत्त एक साथ नजर आए थें। इस फिल्म में एक साथ कई लव स्टोरी दिखाई गई थी। पर फिल्म का सेट लोगों को आकर्षित करने में नाकामयाब रहा। फिल्म की फील खत्म हो गई थी। साथ ही इसमें डायलॉग्स ने भी लोगों को पका दिया था।

2. स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2
स्टूडेंट ऑफ द ईयर के फर्स्ट पार्ट की सफलता के बाद करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 को लोग बिल्कुल भी नहीं झेल पाएं। फिल्म की एक्टिंग परफॉर्मेंस इसे और अझेल बना देती हैं। फिल्म का रियलिटी से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं था।

3. जबरिया जोड़ी
इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी दिनों के बाद नजर आए थे। पर फिल्म ने लोगों को इस तरह बोर किया कि उन्हें थिएटर छोड़कर जाना पड़ा। फिल्म का कॉन्सेप्ट एक तरफ से अच्छा था, पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जो एक्पेरिमेंट करने की कोशिश की वो असफल होती नजर आई। खराब एक्टिंग, लॉजिक की कमी और लाउड होना फिल्म को बोर बनाने के लिए काफी थी।

4. साहो
बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ की धमाकेदार सफलता के बाद प्रभास की ‘साहो’देखने के लिए थिएटर में लोगों की भीड़ जमकर जमा हुई थी। पर कुछ ही समय बाद लोगों ने कहा इसका नाम ‘साहो’ नहीं ‘सहो’ होना चाहिए था। फिल्म में काफी जगह हॉचपॉट दिखाई गई है, जिससे लोगों के बीच सिर्फ कन्फ्यूजन रहा। फिल्म की कहानी भी लोगों को ज्यादा नहीं भाई है।
Published : 30 December 2019, 2:23 PM IST
No related posts found.