दुनियां की सबसे वजनी महिला इमान अहमद ने तोड़ा दम

दुनियां की सबसे वजनी महिला इमान अहमद की अबू धाबी में इलाज के दौरान मौत हो गई। अबू धाबी के बुर्जील हॉस्पिटल के डॉक्टरों के मुतबिक किडनी और दिल संबंधी बीमारियों के कारण इमान की मौत हुई।

Updated : 25 September 2017, 6:29 PM IST
google-preferred

काहिरा: दुनियां की सबसे वजनी महिला इमान अहमद का निधन हो चुका है। सोमवार को उन्होंने अबू धाबी में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। यह वहीं महिला है जिसका एक समय पहले 500 किलोग्राम वजन था। जिसके के कारण वह पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो गई थीं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपना 37वां जन्मदिन मनाया था।

इससे पहले इमान को इलाज के लिए मुंबई के सैफी हॉस्पिटल भी लाया गया था और उस दौरन उनका वजन 250 किलोग्राम था। उसे जहाज से क्रेन द्वारा उतारा गया था। क्रेन से उतार कर इमान अहमद को ट्रक में रख कर हॉस्पिटल पहुंचाया गया था।

इमान को भोजन करने, कपड़े बदलने और साफ-सफाई समेत कई अन्य कार्य करने के लिए अपने घर वालों पर आश्रित रहना पड़ता था। डॉक्टरों के अनुसार इमान एलिफेंटाइसिस से पीड़ित पाई गई। यह एक परजीवी संक्रमण रोग है जिसमें पिंडलियों में काफी सूजन आ जाती है। और ग्लैंड्स के कारण उनके शरीर में पानी काफी ज्यादा मात्रा में भर गया था। 
इमान अहमद मौत की वजह 

अबू धाबी के बुर्जील हॉस्पिटल के डॉक्टरों के मुतबिक किडनी के काम बंद हो जाने से और दिल संबंधी बीमारियों के कारण इमान की मौत हुई। इमान को 20 डॉक्टरों की टीम की निगरनी में रखा जाता था। और वह उसकी मेडिकल कंडीशन की भी नजर रखते थे। इमान को थायरॉयड  भी था।

Published : 
  • 25 September 2017, 6:29 PM IST

Related News

No related posts found.