लखनऊ: मकान के बेसमेंट में निर्माण के दौरान मजदूर की मलबे में दबकर मौत, सड़क पर शव रखकर परिजनों ने काटा हंगामा

उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर के थाना विभूतिखंड में एक मकान के बेसमेंट में निर्माण के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गोमती नगर के डिगडिगा थाना क्षेत्र में शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग की।

Updated : 9 April 2019, 12:07 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर के थाना विभूतिखंड में एक मकान के बेसमेंट में निर्माण के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गोमती नगर के डिगडिगा थाना क्षेत्र में शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग की। साथ ही बेसमेंट में कार्य करवाने वाले ठेकेदार पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। 

लखनऊ के रिहायशी इलाके गोमती नगर के थाना विभूतिखंड में एक मकान के बेसमेंट में निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान हुए हादसे में एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। मृतक का नाम दिनेश यादव पुत्र रामलखन यादव निवासी डिडिगा थाना गोमती नगर बताया जा रहा है। 

वह गोमतीनगर में ही रहकर मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके परिवार में पत्‍नी, दो बच्‍चे और बीमार पिता हैं। उसकी मृत्‍यु के बाद अब उनकी देखरेख का संकट खड़ा हो गया है। हादसे के बाद से ही ठेकेदार फरार है। परिवारीजनों ने मुआवजे और ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग कर प्रदर्शन किया। पुलिस कर्मियों ने परिवारीजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

मजदूर का शव सड़क पर रखकर कर रहे हैं प्रदर्शन

हादसे के बाद से परिवारीजनों के साथ तमाम अन्‍य मजदूर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन करने के दौरान कई घंटों तक लगा लंबा जाम लगा रहा। इस दौरान पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। 

मौके पर पुलिस के साथ सपा नेता रविदास मेहरोत्रा भी पहुंचे। उन्‍होंने मृतक के परिजनों से बातचीत की और उन्‍हें ढांढस बंधाया। साथ ही पुलिस को संबंधित कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।

Published : 
  • 9 April 2019, 12:07 PM IST

Related News

No related posts found.