हिंदी
निचलौल (महराजगंज): शनिवार को कड़ाके की ठंड में भी भारी संख्या में 317, सिसवा विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों का कार्यकर्ता सम्मेलन निचलौल में आयोजित किया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक 2022 में सिसवा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल हर वर्ष कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज कार्यक्रम का आयोजन करते हैं।

पार्टी के कार्यकर्ता ही मेरी असली ताक़त
बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ही मेरी असली ताक़त हैं, अपने जीते जी किसी भी कार्यकर्ता पर कोई आंच नहीं आने दूँगा।

जनता से जुड़े मुद्दों का हम समाधान करायें
उन्होंने कहा कि हम सभी का संकल्प होना चाहिए कि जनता से जुड़े मुद्दों का हम समाधान करायें और इसके लिए सड़कों पर उतर कर जन आंदोलन करें।

अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है
श्री टिबड़ेवाल ने कहा कि हर एक सपा कार्यकर्ता के जीवन का लक्ष्य सिर्फ़ एक होना चाहिए कि 2027 में हमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है इसके लिए हम सभी अभी से लग जायें और हर एक दिन पार्टी को मजबूत बनाने का काम करें।

भीड़ ने किया साबित, विधायक बनेंगे सुशील कुमार टिबड़ेवाल
कार्यक्रम का संचालन सपा ज़िलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने करते हुए कहा कि यहाँ पर कड़ाके की ठंड के बावजूद जुटी भारी भीड़ ने यह साबित कर दिया है कि 2027 में यहाँ की जनता सुशील कुमार टिबड़ेवाल को अपना विधायक चुनने जा रही है।

सुशील कुमार टिबड़ेवाल को भेजना है विधानसभा
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि अब वह वक्त आने जा रहा है जब इस सिसवा विधानसभा से अपने बीच के बेटे सुशील कुमार टिबड़ेवाल को उत्तर प्रदेश की विधानसभा में भेजना है ताकि इस क्षेत्र का समग्र विकास हो सके।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से सपा के वरिष्ठ नेता और महराजगंज नगर पालिका के अध्यक्ष प्रतिनिधि निर्मेश मंगल, सपा के पूर्व ज़िलाध्यक्ष राजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष महातम यादव, पारसनाथ यादव, अमरनाथ उर्फ़ लल्ला यादव, तैयब अंसारी, राजू दूबे, प्रणय गौतम कन्नौजिया, राधेश्याम मौर्य, शत्रुघ्न कन्नौजिया, जिला महासचिव शमसुद्दीन अली, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेन्द्र प्रताप उर्फ़ बब्बू शाही, संतोष कृष्ण त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष कैलाश प्रजापति, विक्रम यादव, अर्जुन यादव, बैजू यादव, राकेश सिंह रिंकू, भोला यादव, राकेश गुप्ता, यज्ञदत्त पासवान, जिला पंचायत सदस्य राम आशीष यादव, बहुआर के ग्राम प्रधान श्यामसुंदर गुप्ता, बोनी शेख, घनश्याम मौर्य, जाफ़र अली, संजय यादव, विमलेश पटेल, राजकुमार पटेल, शैलेश अग्रवाल, ईश्वर यादव, अयूब सिद्दीकी, विजय यादव, गुड्डू पांडेय, अमित यादव, प्रमोद शर्मा, विजय जायसवाल, अमरनाथ यादव, गोपाल अग्रवाल, हीरालाल ज़ख़्मी, प्रतीक जोशी, बिट्टू यादव, मानसिंह यादव, मनोज पांडेय, शौकत अली, इंद्रमणि यादव, मनोज चौधरी, राकेश मद्देशिया, हर्ष तिवारी, संतोष गुप्ता, कुंदन सिंह, पंकज पांडेय, जनार्दन गुप्ता, रमेश विश्वकर्मा, सिब्बू बनारसी, अरविंद मिश्रा, रामसागर चौरसिया, मोहन विश्वकर्मा, रामकृपाल विश्वकर्मा, विद्यासागर तिवारी, श्रवण कुमार शर्मा, रामनाथ साहनी, त्रिलोकी साहनी, बलराम भारती, हरद्वार गुप्ता, फैजुल्लाह अंसारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Published : 4 January 2025, 8:07 PM IST
Topics : Booth President Dynamite News Manoj Tibrewal Aakash Siswa Assembly SP Worker Sushil Tibrewal workers