हिंदी
लखनऊ: यूपी के आगरा से आई महिलाओं का मुख्यमंत्री आवास के बाहर करीब आधे घंटे से ज्यादा हाई प्रोफाइल ड्रामा चला। सीएम आवास के बाहर हो रहे हंगामे को लेकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही एसपी सिटी के साथ सीओ हज़रतगंज भी मौके पर पहुंच गये।
लखनऊ: यूपी के आगरा से आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर किया हाई प्रोफाइल ड्रामा, सीएम से मिलने की जिद पर अड़ी महिलाओं ने कहा अगर योगी से नहीं मिलने दिया जायेगा तो वे लोग अपनी जान दे देंगी@UPGovt @CMOfficeUP pic.twitter.com/gbna5x7xD2
— डाइनामाइट न्यूज़ (@DNHindi) December 18, 2018
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की जिद पर अड़ी महिलाओं का कहना है कि अगर योगी आदित्यनाथ से नहीं मिलने दिया जायेगा तो वे लोग अपनी जान दे देंगे।
महिलाओं ने सीएम पर लगाये गंभीर आरोप
महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी हिंदुत्व को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। वीरांगना समाज कल्याण समिति संयोजक राजकुमारी कुशवाहा का कहना है कि धर्म यात्रा को लेकर वो लोग योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहती थी। लेकिन पिछले कई घंटों से मशक्कत के बाद भी उन्हें मिलने नहीं दिया गया।
लखनऊ: यूपी के आगरा से सीएम योगी से मिलने आई महिलाओं का मुख्यमंत्री आवास के बाहर जारदार हंगामा, कहा योगी आदित्यनाथ जो हिंदुत्व का चोला पहने हुए हैं उसे उतार कर फेंक दें@UPGovt @CMOfficeUP pic.twitter.com/Ljhmkjyrn9
— डाइनामाइट न्यूज़ (@DNHindi) December 18, 2018
राजकुमारी कुशवाहा का कहना था कि योगी आदित्यनाथ सिर्फ हिंदुत्व के नाम पर हिंदुओं को ठगने का काम कर रहे हैं। जब धर्म सभा की बात आई तो धर्म सभा के मुद्दे को लेकर योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहा तो उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया। राजकुमारी कुशवाहा ने योगी आदित्यनाथ योगी ढोंगी कहते हुए कहा कि वो जो हिंदुत्व का चोला पहने हुए हैं उसे उतार कर फेंक दें।
Published : 18 December 2018, 11:48 AM IST
No related posts found.