हिंदी
रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में हैंडपंप से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में बुधवार को 50 वर्षीय एक महिला की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रायसेन जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर सिलवानी थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव में हुई।
सिलवानी के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राजेश तिवारी ने बताया कि पीड़िता लीलाबाई का श्रवण अहिरवार से हैंडपंप से पहले पानी भरने को लेकर विवाद हुआ।
उन्होंने कहा कि अहिरवार ने पत्थर उठाकर महिला के सिर पर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।
ग्रामीणों ने कहा कि उनके क्षेत्र में एकमात्र हैंडपंप है जिससे उन्हें पानी मिलता है।
Published : 14 June 2023, 8:01 PM IST
Topics : आरोप गिरफ्तार मध्य प्रदेश रायसेन रायसेन जिले विवाद हत्या हैंडपंप
No related posts found.