हिंदी
महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजौड़ा खुर्द के खुटारे टोला निवासिनी नीलम पत्नी शैलेश पासवान उम्र करीब 27 वर्ष की बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के पति को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मृतका के भाई मनोज पासवान ने पनियरा पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। मृतका के दो बच्चे (अर्पिता 3 वर्ष व बादल 1 वर्ष) है। तहरीर के अनुसार बहन नीलम की शादी वर्ष 2020 में स्थानीय क्षेत्र के रजौड़ा खुर्द के कुटारे टोला निवासी शैलेश पासवान के साथ हुआ था।
शादी के बाद से ही दोनों में वाद-विवाद होता रहता था। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे फोन से बहन से बात भी हुई थी। फिर एक घंटे बाद दूसरे द्वारा खबर मिली कि उनकी बहन के साथ यह घटना हो गई है। मौके पर जाकर देखा तो बहन मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका के पति शैलेश स्थानीय नगर पंचायत में सफाई कर्मी के पद पर तैनात है। रोज की भांति बृहस्पतिवार की शाम वह घर आया और किसी काम से गांव में चला गया। घर आया तो देखा उसकी पत्नी छत के कुंडे से लटक रही हैं।
इस मामले प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच चल रही है।
Published : 11 April 2025, 5:56 PM IST
Topics : Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) maharajganj police paniyara Suspicious Circustances UP News Woman dies