हिंदी
महराजगंज: पनियरा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा सतगुर के खाँखरा टोला में हरे सागौन के पेड़ों की कटाई अवैध रुप से जारी है। गांववालों का आरोप है कि यह सारा कार्य वन विभाग के रेंजर की मिलीभगत के जरिए किया जा रहा है।

ग्राणीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि 'पनियरा के रेंजर व वन विभाग के रेंजर ही यह अवैध कटान करवा रहे हैं। इसीलिए पनियरा रेंजर तमाम शिकायतों के बाद भी किसी तरह की कार्यवाही के मूड़ में नहीं दिखाई पड़ रहे है। इस मामले में डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने पनियरा रेंजर से सम्पर्क करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल नम्बर नहीं मिला।
Published : 14 January 2018, 6:23 PM IST
No related posts found.