Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज: पुलवामा हमले में शहीद पंकज त्रिपाठी के घर गूंजी नन्ही परी की किलकारी, बच्ची का चेहरा देख सभी की आंखे हुई नम

फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद पंकज त्रिपाठी के घर लंबे समय बाद खुशियों की लहर दौड़ी है। पंकज त्रिपाठी की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के साथ ही घर और गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महराजगंज: पुलवामा हमले में शहीद पंकज त्रिपाठी के घर गूंजी नन्ही परी की किलकारी, बच्ची का चेहरा देख सभी की आंखे हुई नम

महराजगंज: पुलवामा हमले में शहीद हुए पंकज त्रिपाठी के घर शुक्रवार को लंबे समय के बाद खुशियां छाई है। शुक्रवार को पंकज त्रिपाठी की पत्नी रोहिणी त्रिपाठी ने बेटी को जन्म दिया है। जिससे परिवार ही नहीं बल्कि गांव में भई खुशियों की लहर दौड़ पड़ी है। 

यह भी पढ़ें: डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक, पहुंची तीन वर्षों की महिला टॉपर्स, राष्ट्रपति के सचिव रहे मुख्य अतिथि

फरेन्दा इलाके के हरपुर बेलहिया गांव के निवासी ओमप्रकाश त्रिपाठी के बेटे शहीद पंकज त्रिपाठी पुलवामा हमले में शहीद हो गए थे। गुरुवार को अचानक से प्रसव पीड़ा होने पर रोहिणी त्रिपाठी को  कस्बे के प्राईवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया था।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति के सचिव संजय कोठारी ने कहा- आईएएस की परीक्षा में विषयों का सही चयन बेहद जरुरी

बेटी के साथ पंकज त्रिपाठी की पत्नी

वहां उन्होंने शुक्रवार को सुबह 3 बजे बेटी को जन्म दिया। अपनी पोती का चेहरा देख शहीद पंकज त्रिपाठी के माता-पिता की आंखे नम हो गई थीं। परिजनों ने कहा कि उन्हें अपने पोती में बेटे का चेहरा नजर आ रहा है। फिलहाल दोनों स्वस्थ है।

Exit mobile version