Holi 2021: होली पर क्यों पहनते हैं सफेद कपड़े, जानिए इस ट्रेंड से जुड़ी खास बातें

डीएन ब्यूरो

होली का त्योहार रंगों का त्योहार होता है। इस दिन लोग खुशियां बांटते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन सफेद कपड़े पहनने का ट्रेड क्यों है। जानिए इससे जुड़ी खास बातें डाइनामाइट न्यूज़ पर

होली पर सफेद रंग के कपड़े

आपने देखा होगा की होली पर ज्यादातर लोग सफेद रंग के कपड़ों में नजर आते हैं। जानिए होली में सफेद रंग के कपड़े पहनने के ट्रेंड के बारे में।

होली पर सफेद कपड़े पहनने का चलन

होली पर सफेद कपड़े पहनने का ही चलन है होली से पहले महिलाओ में सफेद कुर्ती और पुरुषो में भी सफेद रंग के कुर्ते की खरीददारी का क्रेज बढ़ जाता है।

शांति का प्रतीक

सफेद रंग शांति का प्रतीक माना जाता है। ये पर्व आपसी गिले-शिकवे भुलाकर गले लगने का त्योहार है। लोग भाईचारे और मानवता को दर्शाने के लिए होली पर सफेद कपड़े पहनते हैं।

हर रंग उभर कर आता है नजर

सफेद रंग पर हर रंग बहुत अच्छे से उभरकर आता है साथ ही सफेद रंग बड़ा कुल लुक और क्लासी भी देता है होली के दिन सफेद रंग के कपड़ो की बात अलग ही होती है।

28 मार्च को होली

इस साल 28 मार्च यानी रविवार को होली का पुण्य पर्व मनाया जाएगा। रविवार को 5:35 बजे तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र है।








संबंधित समाचार