हिंदी
डोडा: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव (Jammu Kashmir Election) 2024 की 90 सीटों के लिए वोटों की गिनती (Counting) पूरी हो चुकी है। इस विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठंबधन ने बहुमत हासिल करते हुए शानदार जीत दर्ज की है। नेकां और कांग्रेस गठबंधन को 42 सीटें, भाजपा को 29 सीटें, पीडीपी को 3 सीटें, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस को एक सीट, सीपीआई(एम) को एक सीट और आम आदमी पार्टी को भी एक सीट मिली है।
मेहराज मलिक ने खुलवाया आप का खाता
हरियाणा में इस बार भी आम आदमी पार्टी (AAP) का खाता नहीं खुल सका। हालांकि, जम्मू-कश्मीर में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक सीट पर जीत दर्ज करते हुए खाता खोला। आप के लिए सूबे के डोडा विधानसभा सीट (Doda Assembly Constituency) से उम्मदीवार रहे मेहराज मलिक (Mehraj Malik) ने जीत का परचम लहराया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के गजय सिंह राणा (Gajay Singh Rana) को 4538 वोटों के अंतर से हराया है। मेहराज को कुल 23288 मिले हैं।
कौन हैं मेहराज मलिक?
36 वर्षीय मेहराज मलिक (Mehraj Malik) जिला विकास परिषद (DDC) के सदस्य हैं। 2013 में आम आदमी पार्टी से जुड़ने वाले मेहराज ने साल 2021 में डीडीसी का चुनाव जीता और वे जिला विकास परिषद के पार्षद चुने गए। उन्होंने इस बार के लोकसभा चुनाव में भी ऊधमपुर निर्दलीय चुनाव लड़ा था।हालांकि, वह 9082 वोट पाकर चौथे नंबर रहे थे। मेहराज ने अपने क्षेत्र में काफी समय से पार्टी का झंडा थामा हुआ था, और आज उन्हें जीत के रूप में इनाम भी मिला है।
डोडा विधानसभा सीट का रिजल्ट
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com/
Published : 8 October 2024, 8:51 PM IST
Topics : AAP candidate Mehraj Malik Doda Assembly Constituency Gajay Singh Rana Jammu Kashmir Election Jammu Kashmir Election Results 2024 Mehraj Malik Mehraj Malik biography Who is Mehraj Malik आम आदमी पार्टी मेहराज मलिक
No related posts found.