BLOG: कौन हैं एजाज पटेल? भारतीय टीम के खिलाफ किया था ये कारनामा

एजाज पटेल न्यूजीलैंड की टीम से क्रिकेट खेलते हैं। इनका जन्म भारत के मुंबई हुआ था। साल 1996 में एजाज अपने परिवार संग न्यूजीलैंड चले गये थे। आइये डाइनामाइट न्यूज के इस आर्टिकल में जानते हैं एजाज पटेल के बारे में।

Updated : 18 September 2024, 12:38 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया एक से एक धुरंधर क्रिकेटर हैं। ये अपनी पर्सनल लाइफ और खेल के दौरान शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियों में छाये रहते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम बात कर रहे हैं मुंबई (Mumbai) के शेर एजाज पटेल की। अफसोस की बात ये है कि एजाज पटेल (Ajaz Patel) नाम का धुरंधर खिलाड़ी न्यूजीलैंड की तरफ से खेलता है। 

एजाज पटेल वो महान प्लेयर है जो रिकॉर्ड बुक (Record Book) में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। 2021 में भारत (India) के खिलाफ टैस्ट मैच (Test Match) में एजाज पटेल एक ही पारी में पूरे 10 विकेट ले चुके हैं। ऐसा कारनामा करने वाले एजाज पटेल तीसरे प्लेयर बने थे।  

मुंबई का लड़का न्यूजीलैंड कैसे पहुंचा? 
एजाज़ पटेल का जन्म 21 अक्टूबर 1988 को मुंबई में हुआ था। एजाज जब 8 साल के थे तो उनका पूरा परिवार 1996 में न्यूजीलैंड चला गया। एजाज पटेल ने अपनी स्कूल की पढ़ाई माउंट मैरी स्कूल (Mount Marry School) से की। कॉलेज की पढ़ाई उन्होंने गोंडल कॉलेज से की। उनके पिता का नाम यूनुस पटेल (Yunus Patel) है। माताजी का नाम शहनाज पटेल (Shahnaz Patel)। एजाज की 2 छोटी बहनें भी हैं। एक का नाम साना पटेल (Sana Patel) है और दूसरी बहन का नाम तनज़ील पटेल। 

न्यूजीलैंड क्रिकेटर ने किया था प्रोत्साहित
एजाज पटेल ने अपने क्रिकेट (Cricket) करियर की शुरुआत तेज गेंदबाज के रूप में की थी। उन्होंने ऑकलैंड की टीम के लिए खेलना शुरू किया था। घरेलू क्रिकेट खेलते समय उन्होंने गेंदबाजी की शुरुआत की थी। उन्हें न्यूजीलैंड क्रिकेटर दीपक पटेल से प्रोत्साहन भी मिला था। शुरुआती T-20 मैच के 3 दिन बाद ही एजाज ने Plunket Shield Series में अपने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट करियर की शुरुआत की। अपने पहले मैच में ही उन्होंने 3 विकेट ले लिए थे और अपनी टीम के लिए 7 रन का योगदान दिया था। 27 दिसम्बर 2015 को अजाज ने The Ford Tropy में खेलते हुए CenterBury टीम के खिलाफ अपने List-A करियर की शुरुआत की थी। साल 2021 में एजाज पटेल ने एक गजब का कारनामा कर दिखाया, जिससे वो काफी सुर्खियों में छा गये। एजाज ने न्यूजीलैंड (New Zealand) टीम से खेलते हुए भारत के लिए एक ही पारी में 10 विकेट ले लिये। ऐसा करिश्मा करने वाले एजाज तीसरे गेंदबाज बन गये थे।   

अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत
एजाज पटेल ने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ T-20 मेच खेलकर की थी। इस दौरान न्यूजीलैंड क्रिकेट ने उन्हें एक केंद्रीय अनुबंध से भी सम्मानित किया है। एजाज पटेल आज यानी 18 सितंबर 2024 को श्रीलंका (Srilanka) के खिलाफ टीम मैच में खेल रहे हैं। अब तक एजाज 10 ओवर में 19 रन दे चुके हैं।

35 वर्षीय एजाज पटेल उपमहाद्वीप में सफल होने के बावजूद घरेलू मैदान (Home Grounds) पर ब्लैककैप्स (Blackcaps) का पहला पसंद स्पिनर (Speaner) नहीं है। वरिष्ठ स्पिनर ने कहा कि न्यूजीलैंड के स्पिनर अनुकूल परिस्थितियों में खेलने पर अधिक भूखे होते हैं।

एजाज पटेल ने कहा कि उन्होंने लगातार अपने कौशल पर काम करने और अवसरों के लिए तैयार रहने की कोशिश की है।
 

Published : 
  • 18 September 2024, 12:38 PM IST