हिंदी
नई दिल्ली: पिछले काफी समय से आतंकी संगठन जम्मू और श्रीनगर (Srinagar) को निशाना बना रहे हैं। आम नागरिक और सैनिक इन हमलों का शिकार बन रहे हैं। पाकिस्तान से आने वाले आतंकी सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हमला कर जंगल में भाग जाते हैं।
पिछले कुछ दिनों से आतंकवादियों द्वारा किये जा रहे ये हमले ज्यादा बढ़ गये हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने शुरू हो गये हैं। वहीं आतंकवादियों द्वारा किये जा रहे इन हमलों को लेकर ठोस कदम उठाने की जरूरत है। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि पिछले कुछ दिनों से जम्मू और श्रीनगर में कहां-कहां हमले हुये। हमले से क्या नुकसान हुआ।
1. बीती 18 अक्टूबर को शोपियां (Shopian) जिले में आतंकियों ने गोलीबारी की। आतंकियों ने एक गैर कश्मीरी युवक को गोली मारी। मृतक युवक बिहार का रहने वाला मजदूर था, जिसका नाम अशोक कुमार था।
2. बीती 20 अक्टूबर को लश्कर के आतंकियों ने गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में गोलीबारी की। इस हमले में 7 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गांदरबल के गुंड इलाके में एक सुरंग परियोजना पर कार्यरत मजदूर एवं अन्य कर्मी देर शाम अपने शिविर में लौटे को आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी थी। घटना उस समय घटी जब मजदूर खाना खा रहे थे। इस दौरान अचानक लाइट चली गई और आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर थी। घटना की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट' ने ली थी।
3. 24 अक्टूबर 2024 को गुलमर्ग में आतंकियों की गोलीबारी से दो जवानों की मौत हो गई थी। हमले में सैन्य बल के साथ काम करने वाले दो कुलियों की मौत हो गई थी।
4. 24 अक्टूबर 2024 को ही आतंकवादियों ने त्राल के बटगुंड इलाके में तड़के आतंकियों ने एक प्रवासी मजदूर को गोली मार दी थी। हमले के बाद बुरी तरह से घायल मजदूर को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। घायल मजदूर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर का निवासी है।
5. 3 नवंबर 2024 को श्रीनगर में रविवार बाजार के पास ग्रेनेड ब्लास्ट में 6 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक़ घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। ये ब्लास्ट पर्यटन स्वागत केंद्र टीआरसी के बाहर हुआ है। घटना के वक्त क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ थी।
Published : 4 November 2024, 3:32 PM IST
Topics : Dynamite News Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akash terrorism trending news आतंकवाद जम्मू कश्मीर पाकिस्तान श्रीनगर
No related posts found.