
पटना: बिहार का मौसम लगातार बदल रहा है। तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इसके कारण पूरा राज्य कोहरे में लिपटा रहेगा। उत्तर पाकिस्तान और उत्तर पूर्व असम में पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह स्थिति बनी हुई है। पटना में अधिकतम तापमान 3.6 डिग्री गिर गया है जिससे ठिठुरन में वृद्धि हुई है।
बिहार में बिगड़ेगा मौसम
बिहार में मौसम करवट ले रहा है। पूरा राज्य कोहरे की चपेट में है। कहीं-कहीं बहुत घना कोहरा तो कहीं घने कोहरा का प्रभाव रहेगा। पटना का अधिकतम तापमान 3.6 डिग्री गिरा। इसके चलते लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। लोगों के की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है। वहीं मौसम विभाग ने 17 जिलों में अलर्ट जारी किया है। राज्य में अगले 24 घंटे मौसम बिगड़े रहने का अनुमान जतायाा है।
इन जिलों में घना कोहरा
मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय, पटना, भोजपुर, गया, गोपालगंज, दरभंगा, कटिहार, खगड़िया, पूर्णिया, बक्सर, सारण, समस्तीपुर, किशनगंज शामिल हैं।
राज्य में शीतलहर और ठंड के मद्देनजर श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद की पहल पर आपदा प्रबंधन विभाग ने श्रमिकों के बचाव हेतु चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करने का निर्देश सभी जिलाधिकारियों को दिया है
सचिव दीपक आनंद ने आपदा प्रबंधन विभाग को इस संबंध में पत्र लिखा था। पटना में मंगलवार को अटल पथ पर कोहरे की वजह से कम रही दृश्यता।
न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज
न्यूनतम तापमान भी साढ़े आठ डिग्री रिकार्ड किया गया। ऐसी स्थिति में लोग ठंड से थरथरा उठे। दिन भर सीमित संख्या में वाहन सड़क पर दिखा। बाजार से भी रौनक गायब रही। ठंड के कारण कम संख्या में लोग घरों से बाहर निकल पा रहे है।
Published : 22 January 2025, 11:00 AM IST
Topics : Bihar Weather Cold wave Dynamite News Heavy Fog Manoj Tibrewal Aakash temperature Weather News Weather Update Winter update