हिंदी
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और एनसीआर के मौसम का मिजाज गुरूवार सुबह अचानक बदल गया और कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश जारी है। बारिश के कारण पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और उसम से जूझ रहे दिल्ली वासियों को बड़ा राहत मिली है।
मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में आज आंधी-तूफान का भी अलर्ट है। राजधानी दिल्ली में आज या फिर कल मॉनसून की दस्तक होने की भी संभावनाएं जताई गई हैं।

मालूम हो कि बीते कई दिनों से राजधानी का तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ था। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज छह से सात डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों को बारिश से बड़ी राहत मिली है। हालांकि कुछ जगहों पर लोगों को जलभराव संबंधी परेशानियों से भी जूझना पड़ा।
Published : 30 June 2022, 10:46 AM IST
Topics : अलर्ट आंधी तूफान एनसीआर झमाझम बारिश भीषण गर्मी राजधानी दिल्ली
No related posts found.
No related posts found.