Viral Video: खुंखार तेंदुए ने वन्यजीव अधिकारी और दो महिलाओं पर बोला हमला, देखिये कैसे बची तीनों की जान

वन्यजीव अधिकारी और दो महिलाओं पर एक खुंखार तेदुएं ने जबरदस्त हमला बोला। तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल हो गये। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 4 April 2024, 5:49 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक खुंखार तेंदुए के हमले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस तेंदुएं ने उसे पकड़ने गये वन्यजीव अधिकारी पर हमला बोल दिया। तेंदुएं के हमले में वन्यजीव अधिकारी और दो महिलाएं घायल हो गई। 

वायरल हो रहा यह वीडियो मध्य कश्मीर के गांदरबल के फतेहपोरा इलाके का बताया जा रहा है। वन्यजीव अधिकारियों की टीम तेंदुए को पकड़ने गई थी, उसी दौरान अफसरों की टीम पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। 

वीडियो में दिख रहा है कि अधिकारी तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान तेंदुए ने एक अफसर पर झपट्टा मारा। इसके बाद अन्य अफसरों और लोगों ने लाठी-डंडों से तेंदुए पर हमला किया। तेंदुआ घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

घायल होने से पहले तेंदुआ वन्यजीव अधिकारियों के अलावा दो महिलाओं को भी घायल कर चुका था।

Published : 
  • 4 April 2024, 5:49 PM IST