अरुणाचल में सियांग बांध के विरोध ने लिया हिंसक रूप, पुलिस पर पथराव; कई सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़
अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट क्षेत्र में प्रस्तावित 11,200 मेगावाट की सियांग बांध परियोजना के विरोध में हिंसा भड़क गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थाने और NHPC कार्यालय में आग लगा दी। 40 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि BJP नेताओं के आवासों पर भी हमले किए गए।