हिंदी
गोरखपुर: लंबे समय से यह देखा गया है कि गोलघर से सिनेमा रोड जाने वाली सड़क पर सहारा बैंक के सामने कूड़े का अंबार लगा रहता था। जिससे आने जाने वालों को बहुत ही दुर्गंध और नरकीय स्थिति का सामना करना पड़ता था। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात थी कि आज तक उस कूड़े के ढेर को हटाने के लिए कोई सार्थक प्रयास नहीं किया गया था।
उसी सबसे विचलित होकर महराजगंज के अधिवक्ता और जनहित के मुद्दों पर मुखर रहने वाले मानवाधिकार कार्यकर्ता विनय पांडेय ने 25 अगस्त को मुख्यमंत्री से शिकायत की थी कि उसे बिना किसी देरी के हटाया जाए क्योंकि यह मुख्यमंत्री का शहर है।

अब सुखद अनुभव हुआ है कि जहां पर कूड़े का पहाड़ का ढेर लगा रहता था उसे कूड़ा मुक्त क्षेत्र कर दिया गया है। उस जगह को बांस बल्ली से घेर दिया गया है साथ ही साथ कूड़ा फेंकना वहां पर दंडनीय अपराध बना दिया गया है और सीसीटीवी की निगरानी में उस क्षेत्र को रखा गया है।
Published : 11 November 2019, 10:07 AM IST
Topics : Gorakhpur Maharajganj uttar pradesh Vinay Pandey Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश गोरखपुर महराजगंज योगी आदित्यनाथ विनय पांडेय