यूपी के बहुचर्चित खनन माफिया और पूर्व MLC के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू, जानिये पूरा मामला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के बहुचर्चित खनन माफिया एवं पूर्व बसपा एमएलसी मोहम्मद इकबाल के खिलाफ विजिलेंस ने आय से ज्यादा संपत्ति होने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 14 June 2022, 5:16 PM IST
google-preferred

सहारनपुर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के बहुचर्चित खनन माफिया एवं पूर्व बसपा एमएलसी मोहम्मद इकबाल के खिलाफ विजिलेंस ने आय से ज्यादा संपत्ति होने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विजिलेंस निरीक्षक रणवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि विधान परिषद सदस्य रहने के दौरान मोहम्मद इकबाल की वैध स्रोत्रों से आय एक करोड़ 12 लाख रूपए थी।

उस समय में उसने छह करोड़ 91 लाख रूपए खर्च दिखाए जो उसकी आय से छह गुना ज्यादा थी। प्रवर्तन निदेशालय ने भी मोहम्मद इकबाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हुआ है और वह भी इसकी जांच कर रहा है। (वार्ता) 

Published : 
  • 14 June 2022, 5:16 PM IST

Related News

No related posts found.