हिंदी
झांसी: वीरांगना नगरी’ झांसी के नवाबाद थानाक्षेत्र में पुलिया नंबर नौ के पास स्थित मनोकामना मंदिर में कुछ असामाजिक तत्वों ने बुधवार को माता की मूर्ति को खंडित करके सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया, जिससे क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया है।
आज सुबह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) राधेश्याम राय, सीओ सदर और नवाबाद थाना प्रभारी और पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस प्रशासन ने मौके की नज़ाकत को देखते हुए पीड़ित पक्ष के प्रतिनिधियों से बात की और समझाया। इसके साथ ही मंदिर में स्थापना के लिए एक नयी मूर्ति मंगायी है। (वार्ता)
Published : 30 November 2022, 12:21 PM IST
No related posts found.