Mau News: मऊ में वाहन चोरी करने वाले गैंग का हुआ खुलासा, पुलिस ने कई अवैध सामान किया बरामद

मऊ के कोतवाली में पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। तहकीकात के दौरान पुलिस ने चोरी के कई अवैध समान किए जब्त। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 22 March 2024, 3:23 PM IST
google-preferred

मऊ: मऊ के कोतवाली में दिन पर दिन चोरी को कई वारदात बढ़ती जा रही हैं। कई गुप्त गैंग लोगो के वाहन चोरी कर रहे हैं। कोतवाली के सिकटिया पुलिया के पास पुलिस ने वाहन चोरी गैंग को धर-दबोचा है। गैंग में शामिल आरोपियों के पास कई अवैध सामान भी बरामद हुआ है।  

यह भी पढ़े:  पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, 100 ग्राम हेरोइन के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पुलिस अध्यक्ष मऊ इलामारन ने वाहन चोरी गैंग को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया। जिसके चलते पुलिस ने  एक वाहन चोरी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। गैंग में कुल 5 लोगों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

पुलिस को गैंग के आरोपियों के पास से कई अवैध समान भी मिला है। चोरी किए हुए चीज़ों में पुलिस को तमंचा, कारतूस, 5 मोटरसाइकिल, आदि सामान मिला है। पुलिस ने सभी अवैध सामान जब्त कर लिया है। 

Published : 
  • 22 March 2024, 3:23 PM IST

Advertisement
Advertisement