Uttar Pradesh: फतेहपुर में मामूली बात को लेकर दो युवक भिड़े, एक गंभीर

यूपी के फतेहपुर में शनिवार को जिम में मारपीट की वारदात सामने आयी है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 20 July 2024, 4:23 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: जनपद में शनिवार को ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में जिम में पहले कसरत करने को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए। एक युवक ने दूसरे युवक पर ईंट पत्थर से वार कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को जख्मी हालत में अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मामला ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे का है। 

जानकारी के अनुसार जिम में मशीन में पहले कसरत करने की बात को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ जाने पर एक युवक ने दूसरे युवक पर हमला कर दिया जिसमें युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। 

जानकारी के अनुसार दबंगों ने पुलिस चौकी के भीतर मारपीट की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि वह मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 
 

Published : 
  • 20 July 2024, 4:23 PM IST

Advertisement
Advertisement