Republic Day Parade: यूपी को मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी का सम्मान, राजपथ पर इन्होंने भी मोहा मन

देश के 73वें गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर निकली झांकियों में से उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी का खिताब मिला है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 4 February 2022, 4:08 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश के 73वें गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर निकली झांकियों में इस बार उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वेश्रेष्ठ राज्य झांकी का खिताब मिला है। रक्षा मंत्रालय ने सर्वश्रेष्ठ झांकियों की सूची जारी कर दी है, जिसमें यूपी की झांकी को सर्वश्रेष्ठ राज्य का खिताब दिया गया है।  

लोकप्रिय पसंद श्रेणी में महाराष्ट्र ने बाजी मारी

रक्षा मंत्रालय के अनुसार लोकप्रिय पसंद श्रेणी में महाराष्ट्र ने बाजी मारी है। महाराष्ट्र की झांकी ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। लोकप्रिय पसंद की श्रेणी में दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश रहा जबकि 'जम्मू कश्मीर का बदलता चेहरा' विषय पर जम्मू-कश्मीर की झांकी तीसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही CISF को CAPF में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल चुना गया है।

माईगॉव पर सीएपीएफ/अन्य सहायक बलों के बीच केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी के रूप में सबसे अधिक वोट मिले।

गणतंत्र दिवस परेड 2022 के दौरान भारतीय नौसेना को सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में चुना गया है। साथ ही लोकप्रिय पसंद श्रेणी में भारतीय वायु सेना को चुना गया है। वहीं, शिक्षा मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को संयुक्त विजेता घोषित किया गया है। 

केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों की श्रेणी में शिक्षा मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की झांकियों को संयुक्त विजेता के रूप में घोषित किया गया।

Published : 
  • 4 February 2022, 4:08 PM IST

Related News

No related posts found.