हिंदी
टेम्पो चालकों ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर की अवैध वसूली के खिलाफ नगर के मुख्य चौराहे पर उग्र प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी कर चक्का जाम किया और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की।
महराजगंज: ट्रैफिक इंस्पेक्टर की अवैध वसूली से आक्रोषित नगर के टेम्पो चालकों ने मुख्य चौराहे पर उग्र प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर चक्का जाम किया और प्रशासन से घूसखोर पुलिसकर्मी पर उचित कार्रवाई की मांग की।
टीआई के खिलाफ टेम्पो चालकों के प्रदर्शन का आज दूसरा दिन था। इसके पहले 13 मार्च को भी टेप्पो चालकों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया था लेकिन सीओ सदर के समझाने पर वो मान गये थे।

टेम्पो चालकों का आरोप है कि ट्रैफिक इंस्पेक्टर अशोक कुमार लंबे समय से उनसे अवैध वसूली कर उनका शोषण कर रहे। चालकों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए सड़क पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। टेम्पो चालकों ने कहा कि ट्रैफिक इंस्पेक्टर गलत तरीके से गाड़ी का चालान काटते है और उनसे पैसे लेते हैं।
Published : 15 March 2018, 4:45 PM IST
Topics : अवैध वसूली उग्र प्रदर्शन चक्का जाम टेम्पो चालक ट्रैफिक इंस्पेक्टर नारेबाजी प्रशासन महराजगंज
No related posts found.