
महराजगंज: जिले के नौतनवा तहसील के अंतर्गत कई जगहों पर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले कई फर्जी अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सेंटर्स चल रहे हैं। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए नोडल अधिकारी ने टीम बनाकर एक अस्पताल को सील कर दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ की पड़ताल के बाद पता चला कि सिर्फ नौतनवा ही नहीं बल्कि जिले के लक्ष्मीपुर, समरधीरा, अड्डा बाजार, पैसिया, मोहनापुर व अन्य छोटे-छोटे जगहों पर भी बंद कमरों में धड़ल्ले से अवैध अस्पताल व सेंटर्स चल रहे हैं, जहां मरीज अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: फर्जी अस्पतालों और पैथोलॉजी सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई 'दुकाने' मिली बंद
मामले की गंभीरता को समझते हुए चीफ मेडिकल ऑफिसर ने टीम गठित कर कार्यवाही करने का आदेश दिया। नोडल नोडल अधिकारी विपिन बिहारी शुक्ला और उनकी टीम ने बुधवार को समरधीरा में कई अस्पतालों में छापेमारी करते हुए शिवम चिकित्सालय को सील किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता से बातचीत में सीएमओ नीना वर्मा ने बताया कि यह बहुत गंभीर मामला है। इसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
Published : 15 September 2022, 10:55 AM IST
Topics : Chief Medical Officer CMO Fake Hospitals Maharajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश क्राइम फर्जी अस्पताल महराजगंज