Uttar Pradesh: मेरठ में हाईटेंशन तार की चपेट में आए कांवड़िये, 5 की मौत, 5 घायल

मेरठ जिले के भावनपुर थाना इलाके में शनिवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पांच कांवड़ियों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए। मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने इसकी पुष्टि की। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 16 July 2023, 12:37 PM IST
google-preferred

मेरठ: मेरठ जिले के भावनपुर थाना इलाके में शनिवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पांच कांवड़ियों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए। मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने इसकी पुष्टि की।

मीणा ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि भावनपुर थाना क्षेत्र के राली चौहान गांव के लोग शनिवार रात करीब सवा आठ बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली से कांवड़ लेकर लौट रहे थे, लेकिन उनका वाहन गांव के बाहर एक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और 10 लोग करंट लगने से झुलस गए, जिन्हें आस-पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि घायलों में से पांच की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

Published :  16 July 2023, 12:37 PM IST

Related News

Advertisement