Kanpur Viral Video: वायरल होने के लिए खतरनाक स्टंट, रिस्की रोमांस कर बनाई रील…पुलिस ने लिया एक्शन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रेमी जोड़ा बाईक पर खतरनाक स्टंट करते हुए रोमांस करता नज़र आ रहा है। वायरल वीडियो की पूरी पड़ताल के लिए पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की यह रिपोर्ट

Updated : 11 January 2025, 5:47 PM IST
google-preferred

कानपुर: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कानपुर के गंगा बैराज के पास बिठुर रोड का बताया जा रहा है। इस हैरान कर देने वाले वीडियो में लड़का बिना हेलमेट काला चश्मा पहन कर बाईक चला रहा है और लड़की बाईक के टैंक पर बैठी है। देखने से पता चल रहा है कि यह कपल बाईक पर खतरनाक स्टंट के साथ रोमांस करते हुए रील बना रहा है।

क्या है पूरा मामला

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़का बाईक पर बिना हेलमेट पहने और काला चश्मा लगाए तेज रफ्तार के साथ बाईक चला रहा है। वहीं लड़की बाईक के टैंक पर लड़के की ओर मुंह करके बैठी है और लड़के के गले मे बाहें डालकर रोमांस कर रही है। यह प्रेमी जोड़ा बाईक पर खतरनाक स्टंट के साथ रील बनाता हुआ नजर आ रहा है। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा।

पुलिस ने दिए जांच के आदेश

जैसे ही इस घटना के बारे मे पता चला कानपुर के डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने वायरल वीडियो के आधार पर नवाबगंज पुलिस को जांच के आदेश दे दिए हैं। यह वीडियो कब बनाया गया, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन जिस क्षेत्र का वीडियो लग रहा है वो एरिया नवाबगंज में आता है। मामले की अब तक की जांच के आधार पर बाइक सवार युवक कल्याणपुरी के आवास विकास 3 का रहने वाला है। पुलिस ने जांच में पाया कि वीडियो में नजर रहे लड़के की बाइक के अब तक के 10 चालान हो चुके हैं। वहीं बाइक का बीमा भी साल 2023 में खत्म हो चुका है। बाइक पर सवार लड़की कौन है और कहां रहती है इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

इससे पहले भी आ चुके हैं ऐसे कई मामले संज्ञान में

पुलिस के मुताबिक कानपुर के गंगा बैराज पर अक्सर लड़के खतरनाक स्टंटबाजी करते हैं। कई लोगों पर कड़ी कारर्वाई की गई है लेकिन उसके बाद भी ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही।

सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं: 

Published :  11 January 2025, 5:47 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement