हिंदी
महरारजगंजः गैर जनपद बलियां व आजमगढ़ में तैनात शिक्षकों के प्रमाण पत्र पर महराजगंज जनपद में नौकरी कर रहे दो शिक्षकों का सेवा समाप्त कर दिया गया है। रिकबरी का भी आदेश बीएसए ने दिया है।
जानकारी के अनुसार एसटीएफ ने आजमगढ़ के कम्पोजिट विद्यालय सिकरौल के सहायक अध्यापक रामबचन के प्रमाण प़त्र पर नौतनवा के उच्च प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा में एक शिक्षक की तैनाती सूचना मिली थी। विभाग द्वारा जांच में मामला सही पाया गया।
इसी तरह से बृजमनगंज के प्राथमिक विद्यालय करजहा में तैनाम प्रधानाध्यापक पारस नाथ भी बलिया जिले के हनुमानगंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय परिखरा के नाम पर नौकरी कर रहे है। जांच में दोनों मामले सही पाए गए। बीएसए ने दो शिक्षकों की सेवा समाप्ति करते हुये रिकबरी का आदेश दिया।
Published : 13 January 2023, 11:43 AM IST
Topics : आदेश नौकरी प्रमाण पत्र फर्जीबाड़ा बर्खास्त महराजगंज रिकबरी लटकी तलवार शिक्षक
No related posts found.