UP Suicide: सोनभद्र में लड़की ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, दहल गए आसपास के लोग

सोनभद्र जिले में लड़की ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया की आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की ये पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 March 2025, 5:22 PM IST

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक लड़की ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया की पूरे गांव में हाहाकार मच गया है। चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है? 

यह है पूरा मामला 

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक लड़की ने ऐसा बड़ा कदम उठाया की पूरे गांव में सनसनी फैल गई।  बता दें कि, पूरा मामला सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के ग्राम गौरई सिरसिया ठाकुरई मार्ग स्थित डेम के पास का है।  यहां पर अचानक एक लड़की साइकल पर सवार होकर आती है। फिर अचानक डेम के पास साइकल खड़ी कर डेम में छलांग लगा देती है। जिसके बाद तुरंत डेम के आसपास हड़कंप मच जाता है।  

डेम के आसपास मचा हड़कंप

लड़की की आत्महत्या के बाद आसपास हड़कंप मच गया। जिसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया।  पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। जिससे पता चलाया जा सकें कि लड़की कौन थी।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव की पहचान के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटला को लेकर गांव वालों ने तरह-तरह के सवाल खड़े किए है। इतना ही नहीं इस घटना को कई अलग एंगल से देखा जा रहा है। फिलहाल शव की पहचान के लिए पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है।  

Published : 
  • 9 March 2025, 5:22 PM IST