UP STF ने एक लाख के इनामी फरार बदमाश को पुणे से किया गिरफ्तार

कई मामलों में वांछित गिरफ्तार विष्णु कुमार मिश्रा के खिलाफ पुलिस की आगे की कार्यवाही की जा रही है। जानिए पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर:

Updated : 25 July 2022, 6:25 PM IST
google-preferred

वाराणसी: उत्तर प्रदेश एसटीएफ फील्ड यूनिट वाराणसी ने रविवार को एक लाख के इनामी फरार बदमाश विष्णु कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।

यह गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस के सहयोग से सोलापुर-पुणे हाइवे, थाना हडपसर पुणे, महाराष्ट्र में आक्सीजन वैली कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के फ्लैट 70 205 A-1 विंग से की गई।  

गिरफ्तार अभियुक्त विष्णु कुमार मिश्रा थाना गोपीगंज भदोही से फरार था। मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त विष्णु जनपद प्रयागराज के थाना हंडिया के खपटिहा का निवासी है। इनामी बदमाश को धरातलीय अभिसूचना संकलन के बाद पुणे से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त की गिरफ्तारी मु०अ०सं० 273/20 धारा 323/504/ 449/347/387/ 419/420/467/468/471 /474/120बी भादवि व मु०अ०सं० 379/20 धारा 376D/ 342/506/ धाराओं के अंतर्गत की गई है।

विष्णु कुमार मिश्रा का ट्रांजिट रिमांड लेने की कार्यवाही की जा रही है।

Published : 
  • 25 July 2022, 6:25 PM IST

Advertisement
Advertisement