हिंदी
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के करहल थाना और सर्विलांस पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। तस्करी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
30 लाख रुपये का गांजा जब्त
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करहल-घिरोर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर एक कंटेनर में अवैध गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस और सर्विलांस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका। जांच के दौरान 120 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
सब्जियों की कैरेट में ले जाया जा रहा था गांजा
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने गांजे को सब्जियों की कैरेट में छिपाकर तस्करी का प्रयास किया। यह गांजा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से आगरा ले जाया जा रहा था।
आरोपियों की पहचान
पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवम उर्फ भोला और योगेश के रूप में हुई है, जो एटा जिले के निवासी हैं।
एसपी विनोद कुमार का बयान
एसपी विनोद कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि करहल थाना और सर्विलांस पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध गांजा की रिकवरी की है। इसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इस गांजे को सब्जी के कैरेट में छिपाकर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से आगरा में डिलीवरी के लिए ले जा रहे थे। चैकिंग के दौरान सर्विलांस टीम ने इन आरोपियों को पकड़ा। यह तस्करी नेटवर्क पश्चिम बंगाल से गांजे को विभिन्न राज्यों में सप्लाई करता था।
पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई मैनपुरी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। मैनपुरी पुलिस की सतर्कता से तस्करी का बड़ा प्रयास नाकाम हुआ है। यह कार्रवाई न सिर्फ अपराध पर लगाम लगाने की कोशिश है, बल्कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक कदम है।
Published : 24 December 2024, 2:05 PM IST
Topics : Ganja Smugglers Mainpuri Crime Mainpuri Police ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashEkMulaqat ManojTibrewalAakashIASTopper ManojTibrewalAakashInterview ManojTibrewalAakashJournalist up crime UP News